इतिहास का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक पर Binary Raise के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा साइबर सेफ्टी गाइडलाइन्स

हाल ही में एक वेबसाइट पर ObamaCare नामक व्यक्ति मई 2024 में अपना एक अकाउंट बनाया व 4 जुलाई 2024 को उसने एक फाइल पोस्ट की थी जिस फाइल का नाम उसने “ROCKYOU2024.TXT” रखा। इस फाइल में लगभग 9,948,575,739 (1000 करोड़) से भी अधिक व्यक्तियों के पासवर्ड है। इस पासवर्ड लिस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है की इसमें दुनियाभर के बड़े – बडे उद्योगपति, सरकारी कर्मचारी, फिल्म कलाकार तथा आम जनता के पासवर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण ख़ुफ़िया जानकारी शामिल है। यह अटैक्स रिपोर्ट के अनुसार अब तक के इतिहास के सबसे बड़ा हैकिंग अटैक्स माना जाता है।

नीचे प्रदर्शित फोटो में आप इसका प्रूफ देख सकते है।

Binary Raise की Research Team ने जब इसकी तह तक जाने की कोशिश की तो हमे यह फाइल विभिन्न डार्क वेब पर संचालित वेबसाइट पर मिली जिसकी अनुमानित साइज 160 GB से भी ज्यादा है। इस फाइल में करोड़ो यूजर के पासवर्ड व ख़ुफ़िया जानकारी सम्मिलित है।

अब चिंता का विषय यह है की इस पासवर्ड लिस्ट के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के अकाउंट को मात्र चंद सैकड़ो में हैक किया जा सकता है तथा बाद में उसको ब्लैकमेल अथवा उसकी पहचान का उपयोग करके बड़े – बड़े साइबर हमलो को अंजाम दिया जा सकता है। कुछ हैकिंग ग्रुप ने दावा किया है की इस फाइल में इंस्टाग्राम, फेसबुक, ईमेल, नेट बैंकिंग पासवर्ड इत्यादि शामिल है ऐसे में किसी का भी सोशल मीडिया अकाउंट व बैंक अब कभी भी हैक किया जा सकता है।

समस्या की गभीरता को देखते हुए Binary Raise के संस्थापक व CEO सुमित परिहार जो की एक प्रोफेशनल हैकर व साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट है उनके द्वारा कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई है जिसको फॉलो करके आप इस हैकिंग अटैक से अपने आप को पूर्णतया रूप से सुरक्षित कर सकते है तो आइये जानते है की वो ऐसे कौनसे साइबर सिक्योरिटी टिप्स है जो आपको इस बड़े खतरे से बचा सकता है :

  • पासवर्ड को बदले : इस अटैक से बचने के लिए जितना जल्दी हो सके अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट जैसे की इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, नेट बैंकिंग इत्यादि के पासवर्ड बदले
  • एक मजबूत पासवर्ड का चुनाव करे : पासवर्ड बदलते समय इस चीज का ध्यान रखे की आपके पासवर्ड में आपका नाम, पिता का नाम, जन्मदिनाक, फ़ोन नंबर इत्यादि ना हो व एक ऐसा पासवर्ड रखे जिसमे अंग्रेजी के छोटे व बड़े दोनों प्रकार के शब्द हो व पासवर्ड में नंबर व विशेष चिन्ह (~,!,@,$,%,^,&,*) का प्रयोग करे।
  • पासवर्ड कम से कम 12 अक्षरों का रखे
  • मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करे : अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करे जिससे अगर आपके पासवर्ड किसी को पता चल भी जाये तो बिना आपके OTP के वो आपके अकाउंट को हैक नहीं कर पायेगा।
  • अपने कंप्यूटर अथवा फ़ोन की वायरस जांच करवाएं : वर्तमान में करोड़ो ऐसे ऑनलाइन वायरस है जो जाने – अनजाने में आपके डिवाइस में किसी फाइल को डाउनलोड करते समय यह आपके डिवाइस में इनस्टॉल हो जाता है उसके बाद यह वायरस ख़ुफ़िया रूप से आपके फ़ोन के सारे फोटो, वीडियो, फाइल्स, पासवर्ड इत्यादि को हैकर तक भेजता रहता है तथा उसके बाद वो हैकर्स आपको ब्लैकमेल भी कर सकते है अत: अपने डिवाइस पर किसी अच्छे एंटीवायरस अथवा डिजिटल फॉरेंसिक कंपनी से जांच करवाए। अगर आप राजस्थान से है तो आप हमारी कंपनी में भी आपके डिवाइस की जांच करवा सकते है। हमारी कंपनी राजस्थान की पहली कंपनी है जिसमे यह सर्विस मुहैया करवाई गयी है। हमारी कंपनी का मुख्यालय सोजत रोड, जिला – पाली (राजस्थान) में है तो इच्छुक व्यक्ति इधर आकर अपने डिवाइस की जांच करवा सकते है। लोकेशन के लिए गूगल मैप पर “Binary Raise” सर्च करे।

अगर आप ऊपर वर्णित सभी टिप्स को फॉलो करते है तो आप ऐसे खतरनाक साइबर हमलो से बच सकते है। हमारे द्वारा 21 दिनों की ऑफलाइन साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसको करने के पश्चात् आप बड़े से बड़े हैकिंग अटैक से बच सकते है। अधिक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप्प नंबर “+917597111299” पर मैसेज करे। धन्यवाद जय हिन्द

(FOUNDER & CEO OF BINARY RAISE)
(CREATOR OF WORLD FIRST ADVANCED GIRL CYBER DEFENCE TRAINING
)

4.3 10 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments