जाडन महाविद्यालय में गूंजा सुमित परिहार का साइबर सुरक्षा मंत्र

बाइनरी राइस के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा देश भर के युवाओं को बढ़ते साइबर क्राइम से बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत ही जाडन स्थित श्री परमहंस स्वामी माधवानंद महाविद्यालय में एक दिवसीय निशुल्क साइबर क्राइम जागरूकता की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे सुमित ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इससे कोई भी पूरी तरह से सुरक्षित नही है अत: जागरूकता ही प्राथमिक बचाव है । इसके साथ ही सुमित ने विभिन्न प्रकार के अति आधुनिक हैकिंग अटैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बचाव के तरीके बताए । वही दूसरी तरफ Binary Raise की ओर से दिक्षान्त ओझा ने डार्क वेब व हैकिंग अटैक्स के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए युवाओ को डार्क वेब से दूर रहने की हिदायत प्रदान की। इस मौके पर Binary Raise टीम की ओर से दिक्षान्त ओझा व महाविद्यालय की तरफ से प्रबंध निदेशक झूमरलाल गर्ग, निदेशक सुरेश गर्ग, प्राचार्य सुनील कुमार, विवेकानंद व विद्यार्थियों में संजय, महेंद्र, गौतम, प्रियंका, प्रियांशी, सुनील व बड़ी संख्या में युवा मौजुद थे ।

4.2 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments