राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत रोड में आयोजित हुई सुमित परिहार की साइबर अपराध कार्यशाला
पाली जिले के सोजत रोड क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में Binary Raise के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा देश भर में युवाओ को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचाने के लिए चलाया जा रहा साइबर डिफेन्स मिशन के तहत दिनांक 15 March 2024 को कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे सुमित ने बताया की वर्तमान में ऐसे हजारो तरीके है जिसके माध्यम से कोई भी मात्र चंद मिनटों में किसी को भी हैक कर सकता है तथा बाद में ऑनलाइन ब्लैकमेल अथवा नुकसान पंहुचा सकता है। इस कार्यशाला में सुमित ने विभिन्न प्रकार के अति आधुनिक हैकिंग अटैंक्स के प्रैक्टिकल व उनसे सुरक्षित होने की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्य चेलाराम व बड़ी संख्या में युवा उपस्थ्ति थे।



