राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिनला में आयोजित हुई सुमित परिहार की गर्ल साइबर डिफेन्स ट्रैनिंग

वर्ष 2023 में Binary Raise के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा लड़कियों के लिए ऑनलाइन ब्लैक मेलिंग व फोटो वायरल से हो रही आत्महत्या को रोकने के लिए शुरू की गई गर्ल साइबर डिफेंस मुहिम अब रंग ला रही है। इसी मुहिम के तहत ही शनिवार (13 जुलाई 2024 ) को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिनला में सुमित परिहार के द्वारा विद्यार्थीओ को निशुल्क साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें सुमित ने बताया कि किस तरह से ऑनलाइन हैक किया जाता है और कैसे इससे बचा जा सकता है। वर्तमान में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मात्र एक फोटो से फर्जी वीडियो और फोटो बनाए जा सकते ह व सेमिनार में अति आधुनिक साइबर हमलो व हैकिंग अटैक पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र गर्ग व Binary Raise की टीम से विशाल (जाडन), संजय वैष्णव (सिनला), महेंद्र शर्मा (सिनला) एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments