राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में आयोजित हुई सुमित परिहार की गर्ल साइबर डिफेन्स कार्यशाला
पाली जिले के सोजत क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में Binary Raise के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा देश भर में लड़कियों को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचाने के लिए चलाया जा रहा गर्ल साइबर डिफेन्स मिशन के तहत दिनांक 17 Feb 2024 को कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे सुमित ने बताया की वर्तमान में ऐसे हजारो तरीके है जिसके माध्यम से कोई भी मात्र चंद मिनटों में किसी को भी हैक कर सकता है तथा बाद में ऑनलाइन ब्लैकमेल अथवा नुकसान पंहुचा सकता है। इस कार्यशाला में सुमित ने विभिन्न प्रकार के अति आधुनिक हैकिंग अटैंक्स के प्रैक्टिकल व उनसे सुरक्षित होने की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। इस मौके पर Binary Raise टीम से कोमल, संकेत सैनी व बड़ी संख्या में लड़किया उपस्थ्ति थी। सुमित परिहार ने गर्ल साइबर डिफेन्स मिशन की स्थापना सन 2022 में की थी जिसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को साइबर हमलो से बचाना तथा ऑनलाइन ब्लैकमेल के कारण जो लड़किया सुसाइड कर रही है उनको रोकना है। वर्तमान में भारत के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लड़किया इस मिशन से जुडी हुई है।




