श्रीकॉम्प सोजत में आयोजित हुई सुमित परिहार की गर्ल साइबर डिफेंस ट्रैनिंग
वर्ष 2023 में बाइनरी राइस के संस्थापक सुमित परिहार के द्वारा लड़कियों के लिए ऑनलाइन ब्लैक मेलिंग व फोटो वायरल से हो रही आत्महत्या को रोकने के लिए शुरू की गई गर्ल साइबर डिफेंस मुहिम अब रंग ला रही है। इसी मुहिम के तहत ही बुधवार को स्थानीय श्रीकॉम्प सोजत में सुमित परिहार के द्वारा लड़कियों को निशुल्क साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें सुमित ने बताया कि किस तरह से ऑनलाइन हैक किया जाता है और कैसे इससे बचा जा सकता है। वर्तमान में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मात्र एक फोटो से फर्जी वीडियो और फोटो बनाए जा सकते है। इस मौके पर श्रीकॉम के निदेशक नम्रता निधीष दवे, संचालनकर्ता कालू नाथ व विद्यार्थियों में विधिशा, भव्या चौहान, कृष्णा चौहान सहित बड़ी संख्या में लड़किया मौजूद थी। ट्रैनिंग में उपस्थित सभी लड़कियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए व ऑनलाइन सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई।




