सुमित परिहार की किताब ‘गर्ल साइबर डिफेंस’ अब 150 से अधिक देशों में हुई प्रकाशित
Binary Raise के संस्थापक व CEO सुमित परिहार ने एक ऐसी किताब लिखी है जो आपके डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ‘गर्ल साइबर डिफेंस’ नामक इस किताब को आप अब अमेजन व फ्लिपकार्ट पर सर्च करके ऑर्डर कर सकते हैं इसके लिए अमेजन अथवा फ्लिपकार्ट पर “Girl Cyber Defence” सर्च करें।
यह किताब हर लड़कियों के लिए बेहद उपयोगी है जो साइबर अपराध, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, न्यूड वीडियो/फोटो वायरल और छुपे हुए कैमरों जैसी गंभीर समस्याओं से अपने आप को सुरक्षित रखना चाहती है । सुमित परिहार ने इस पुस्तक में अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर एक ऐसा गाइड तैयार किया है जो किसी के जीवन को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचा सकता है।
साइबर सुरक्षा के इस क्रांतिकारी मिशन के तहत, यह किताब आपको ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाती है, जिससे आप खुद को और दूसरों को बचा सकते हैं। लेखक के अनुसार समूचे विश्व में यह इस तरह की पहली किताब है जो वर्तमान में हो रहे अति आधुनिक हमलों से बचने के लिए एकमात्र बुक है । यह किताब भारत के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 150 से भी अधिक देशों में प्रकाशित हो रही है । सोजत के इस युवा लेखक की यह पहल न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
बुक को खरीदने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे । अपने परिजनों अथवा ऐसे व्यक्ति जिनसे आप प्यार करते है उनकी सुरक्षा के लिए उनको यह किताब जरूर गिफ्ट करे



