सुमित परिहार विश्व रतन सम्म्मान से सम्मानित
लखनऊ की संस्था वर्षी वेलनेस फाउंडेशन ने सोजत निवासी सुमित परिहार जो की वर्तमान में बाइनरी राइस के संस्थापक व सीईओ है उनको विश्व रतन सम्मान से नवाजा है।
यह सम्मान सुमित को गर्ल साइबर डिफेन्स मिशन व उनकी हैकिंग व साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन में दक्षता के लिए दिया गया है। वर्ष 2022 में सुमित ने महिलाओं पर हो रहे ऑनलाइन साइबर हमलों व ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग को रोकने के उद्देश्य से गर्ल साइबर डिफेन्स की स्थापना की। जिसके अंतर्गत अभी तक उन्होंने सैकड़ों लड़कियों को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से बचाया है तथा ऐसी लड़किया जो ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के डर से आत्महत्या कर रही थी उनको भी इस मिशन के तहत बचाया गया है। इस मिशन से वर्तमान में हजारों लड़किया जुड़ी हुई है तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसको प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पेशे से सुमित प्रोफेशनल हैकर व साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट है। साथ में ही वो बाइनरी रेज नामक रिसर्च सेंटर संचालित करते है जो कि अति आधुनिक हाई टेक सेवाएं देने के लिए बहु चर्चित है। सुमित परिहार से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब तक वो जिंदा है तब तक उनका जीवन राष्ट्र सेवा व तकनीकी जगत को समर्पित है। इस देश की कोई भी लड़की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से आत्महत्या नहीं करे। इसके लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

