सुमित परिहार ने सोजत में वकीलों को प्रदान किया साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
सोजत: प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं बाइनरी रेज़ के संस्थापक सुमित परिहार ने आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोजत के अधिवक्ताओं को निःशुल्क साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण नवीन न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया।
सुमित परिहार ने अपने विस्तृत अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर वकीलों को साइबर अपराधों के नवीनतम स्वरूपों, उनके परिणामों, तथा सुरक्षा उपायों के विषय में व्यापक जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए ‘गर्ल साइबर डिफेंस’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं की साइबर सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के विस्तार के रूप में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेष बल अति आधुनिक व घातक साइबर हमलों पर दिया गया। परिहार ने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से इन हमलों की कार्यप्रणाली और बचाव की रणनीतियों को स्पष्ट किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को इन आधुनिक हैकिंग अटैक से बचने के लिए सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से परिहार का उद्देश्य अधिवक्ताओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर राजेश चौधरी (अध्यक्ष), पवन कुमार सैन (संयुक्त सचिव), पूजा सोलंकी (पुस्तकालय सचिव), गजेन्द्र जी मेहता, मुजीबुर्रहमान टांक, नावेद खान, सफी मोहम्मद, सचिन, कल्याण नाथ जी, अन्य अधिवक्ता व बाइनरी रेज से दीपक पंवार (खारड़ी) मौजूद थे ।
परिहार ने बताया कि वह भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके।



